Wednesday, October 21st, 2026

आईटीपीबी जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या


जगदलपुर।  उरन्दाबेडा में आईटीपीबी 29 बटालियन के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जंगल में अपने हथियार से खुद को उन्होने गोली मारी। जवान उरांदाबेड़ा कैंप से एरिया डोमिनेशन में निकले थे। गश्त के दौरान ही मोनू ने अचानक खुद पर फायर कर लिया। मृतक जवान मोनू सिंह ग्राम अंबोली, तहसील जोबन, जिला सहारनपुर, उत्तरप्रदेश का निवासी था।  एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मोनू सिंह ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया। 

 

Source : Agency

पाठको की राय